डॉ किरोड़ी लाल मीणा को छः माह की सजा, मीणा समाज की अपने ही नेताओं से एक अपील

जयपुर: आज तक कितने आंदोलन हुये। कितने आंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासन ने धारा 144 लगाई। फिर भी आंदोलन हुये । सभा भी हुयी, उपद्रव हुये, सरकारी सम्पत्ति का नुकसान भी हुआ। जिसका छोटासा उदाहरण गुर्जर आरक्षण ले लो जिससे हर कोई वाकिफ है। हम कानून पर अँगुली नही उठा रहें हैं। लेकिन जिस पाँचना बांध को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का आंदोलन जनता के हितो के लिये था। उस आंदोलन मे धारा 144 के उल्लंघन में डॉ किरोड़ी लाल मीणा को कोर्ट ने छः माहा की सजा सुनाई है। तो फिर अब तक अन्य आंदोलन करने वाले नेताओं पर कानूनी कार्यवाही क्यो नही हुई।
 इसका सीधासा का मलतब यह है या तो हम कमजोर हो गये या हमारे अधिकारो का धीरे धीरे हनन हो रहा है। हाल के दिनों में कांग्रेस सरकार में मौजूद मंत्री अशोक चाँदना ने हमारे एक अधिकारी को थप्पड मारता था। चारो ओर से विरोध होने पर FIR दर्ज हुई। जो भी sc/st act के तहत लेकिन उस पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। बल्कि sc/st act के तहत तो तुरंत गिरफ्तारी होती है।

मीणा समाज की अपने ही नेताओं से एक अपील:-

हम मानते हैं आपके बीच राजनितिक मतभेद हो सकते है। लेकिन ये भी मत भुलो आज डॉ किरोड़ी लाल के साथ जो हुआ है। कल आप के साथ भी हो सकता है। कुछ लोग कह रहे है, इसमे कांग्रेस का हाथ हो सकता है। लेकिन तुम्हारी बीजेपी भी कम नही है। वो भी तुम्हारे बाबा की राजनीति मिटानी चाहती है। जिसका उल्लेख वो पिछले दिनों एक न्यूज चैनल के इन्टरव्यू मे कर चुके है। हमारे हिसाब से किसी को दोष देने की जरूरत नही है। बल्कि हमे समझना होगा, ये जो मनुवादी सोच वाले लोग दोनों पार्टीयो में है। जो हमारे हितो व अधिकारो के पिछे पडे हुये है। जो न्यायपालिका मे भी बैठे हुये है। फिर भी अपने समाज के अधिकारो को नजरअंदाज कर रहे हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा। इसलिए ऐसे मामलो मे हमे संगठित रहने की जरूरत है।

नोट- देश और दुनिया की खबरें सबसे पहले राजस्थान प्रदेश न्यूज़ पर, इसलिए हमारी खबरों को लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने