जयपुर: भारत व दुनिया में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन के इस मौके पर बचपन में कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने आगे कहा कि भारत का यह दिग्गज 2019 का विश्वकप खेलेगा। वह अपनी 36 साल की उम्र में भी आगे कई वर्षों तक खेलने के लिए काबिलियत रखता है। धोनी के पूर्व कोच ने धोनी की कप्तानी का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में अपनी क्रिकेट खेलते हुए कई मुकाम हासिल किया है। भारत को एक ट्वेंटी विश्वकप और एक वनडे विश्व कप जीता है। यह पल धोनी के लिए हमेशा यादगार रहेंगे।
धोनी के बचपन के कोच ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धीमी पारी खेली गई उसका भी जिक्र किया। भारत गुरुवार की रात को वेस्टइंडीज से खेले गए पांचवें मैच में शानदार खेल खेलते हुए सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत का पहला मैच बरसात के बैठ गया था। भारत की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी टीम इंडिया बेहतरीन फार्म में है और उसके कुछ खिलाड़ी 2019 का विश्व कप तक खेल सकते हैं। धोनी ने चौथे वनडे मैच में अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली थी। जिसकी दुनिया में काफी आलोचना हुई है। लेकिन धोनी के कोच ने कहा कि भारत के इस महान कप्तान का सबसे धीमा पल होने के कारण हमने मैच गंवा दिया था।
![]() |
Mahendra Singh Dhoni |
खिलाड़ियों की जिंदगी में ऐसा हो सकता है। जिसकी निंदा नहीं करनी चाहिए। बल्कि दुनिया को तारीफ करनी चाहिए। कोई खिलाड़ी खिलाड़ी अपनी टीम को हराना नहीं चाहता है। आज धोनी दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने भारत को T20 वनडे टेस्ट में विश्व चैंपियन बनाया था। ऐसे खिलाड़ी के 1 दिन के खराब फार्म के कारण उस पर सन्यास का दबाव नहीं बनाना चाहिए। चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि जब धोनी के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन होगा। उस दिन वह सन्यास ले लेंगा। जिस तरह उन्होंने टेस्ट में से संन्यास लिया था। अभी तो धोनी भारत को आगे कई मैच जीता सकते है। जिसके लिए वह पूरी तरह से फिट है।