Meghalay ki Sabse Saaf Nadi: भारत में इस नदी का पानी कांच की तरह दिखता है

जयपुर: आज के समय में प्रदूषण ने प्रत्येक नदियों का हाल बुरा कर रखा है। लेकिन हमारे मन में सवाल उठता है कि क्या भारत में ऐसी कोई नदी है। जिसका पानी शीशे सेे भी ज्यादा साफ हो, इस प्रश्न का जवाब है जी हां, भारत में एक ऐसी नदी है। जिसका पानी शीशे से भी ज्यादा साफ दिखता है। जहां आप जा सकतेे हैं। अपने दोस्तों के साथ गर्मी की छुट्टियोंं में इस नदी का लुफ्त उठा सकतेे हैं। इस नदी में जब नाव चलती है।
Meghalay clean river, meghalay ki sabse saaf nadi

साफ पानी होने के कारण मानो ऐसा लगता है। नाव शीशे पर चल रही हो। भारत में यह नदी मेघालय राज्य में बहती है। यह नदी देश की सबसे साफ नदी होने के कारण, इसे उमनगोत का टैग मिला हुआ है। यह नदी शिलांग से 85 किलोमीटर दूर, भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जयंतिया हिल्स जिले के दावकी कस्बे के बीच यह नदी बहती है। लेकिन अब आप यह सोच रहे होंगे कि इस नदी का पानी इतना साफ क्यों है। इससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं। इस नदी में सफाई का कार्य प्राचीन काल से होता आ रहा है।
meghalay ki sabse saaf nadi, meghalay clean river

मेघालय की यह नदी 3 गांवों से होकर गुजरती है। इन गांवों में लगभग 300 सों घर है। यहां के सभी लोग मिलकर रोजाना नदी की सफाई करते हैं। यदि कोई इस नदी में गंदगी फैलाता है तो उसके लिए ₹5000 का दंड का प्रावधान है। यहां के लोगों का महान कार्य के कारण एशिया में सबसे साफ गांव का दर्जा मिला हुआ है। इस गांव का नाम "मावलिननॉन्ग" हैं। जिसके कारण इस नदी को पहाड़ों में छिपा स्वर्ग के नाम से भी लोग जानते हैं। अपने साफ पानी के कारण यह नदी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मेघालय कि इस नदी पर नवंबर से लेकर अप्रैल महीने तक सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में यहां वोटिंग बंद कर दी जाती है।

 नोट- देश और दुनिया की खबरें सबसे पहले राजस्थान प्रदेश न्यूज़ पर, इसलिए हमारी खबरों को लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने