कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, बदसलूकी के कारण इस महिला नेता ने दिया इस्तीफा

जयपुर: लोकसभा चुनाव में वोटिंग का दौर जारी है। लेकिन इस सियासी सफर में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। जी हां कांग्रेश पार्टी की दिग्गज नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता का रोल अदा करने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। जिससे कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में जोरदार झटका लगा है। इससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं। मथुरा में प्रियंका चतुर्वेदी ने राफेल मुद्दे को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस मौके पर अपनी ही पार्टी के कुछ कांग्रेेसियो ने प्रियंका केे साथ बदसलूकी की थी।
प्रियंका चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता
प्रियंका चतुर्वेदी
जिन्हेंं कांग्रेस पार्टी ने तुरंत कार्यवाही के तहत पार्टी से बाहर कर दिया था। लेकिन उन लोगों को कुछ दिनों बाद वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया। इस बात से नाराज चल रही प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेेेेस पार्टी को छोड़ने का फैसला कर लिया। इसी के साथ उन्होंने अपनेेे टि्वटर अकाउंट पर बायोडाटा भी बदल लिया है। इसी बात से नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल के दिन पार्टी को लेकर ट्विट भी किया था। जिसमें लिखा हैं कि "मैं काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।"

दरअसल जिस राफेल मुद्दे को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। उसी दौरान कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं की तरफ से उनके साथ बदसलूकी की कोशिश हुई। जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आगे उन्होंने चिट्ठी लिखते हुए कहा लेकिन ज्योतिराज सिंधिया के कहने पर उन्हें वापस पार्टी में ले लिया गया। लेकिन अब प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शिव सेना पार्टी जॉइन कर ली है।

नोट- देश और दुनिया की खबरें सबसे पहले राजस्थान प्रदेश न्यूज़ पर, इसलिए हमारी खबरों को लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने