जयपुर: पूर्वी राजस्थान की लाइफ लाइन (ERCP-Est River canal project) पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना हैं। इस परियोजना की मांग लंबे समय से चल रही थी। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने यह सपना देखा था। जो लगभग अब पूरा होने जा रहा है। यह परियोजना लगभग 37000 करोड़ की मानी गई है। इस योजना का उद्देश्य पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पानी पहुंचना है। जिससे 2.80 लाख हैक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा:-
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया से कहा, आज का दिन पूरी राजस्थान के लिए खुशी का दिन है। कई सालों से पूर्वी क्षेत्र सुखा त्रस्त था अब पूर्वी राजस्थान इस परियोजना के माध्यम से पानी मिलेगा जिससे पूरी राजस्थान का संपूर्ण विकास होगा।
इस क्षेत्र में कृषि, औद्योगिक, वन और पेयजल की समस्या दूर होगी। जमीन का जल स्तर में भी सुधार होगा। इस फैसले के बाद पूर्वी राजस्थान में खुशी की लहर है। क्योंकि इस परियोजना से प्रदेश के 13 जिलों को पानी मिलने जा रहा है जैसे -अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, झालावाड़, बारां, कोटा आदि को नदियों और बांधों से आपस में जोड़ा जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें