एक लड़का और सांप की प्रेम कहानी, जानिए हमें क्या प्रेरणा लेनी चाहिए

जयपुर: एक बार एक लड़के ने एक सांप पाला, लड़का सांप से बहुत प्यार करता था। वह लड़का सांंप को उसके साथ ही घर में रहता था। एक बार वह सांप बीमार जैसा हो गया। जिसके कारण उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। सांप ने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया। इसी कारण से लड़का भी परेशान हुआ और उसे वेटरिनरी डॉक्टर के पास ले गया।
Snake and boy love story
  
डॉक्टर ने सांप का चैक अप किया और उस लड़के से पूछा क्या ये सांप आपके साथ ही सोता है। उस लड़के ने कहा जी हाँ, डॉक्टर ने फिर पूछा आपसे बहुत सट के सोता है। लड़के ने कहा जी हाँ, डॉक्टर ने एक बार फिर पूछा क्या रात को ये सांप अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच करता है। ये सुन कर लड़का चौंक गया। उसने कहा हाँ डॉक्टर साहब ये रात को अपनी बॉडी को बहुत बुरी तरह स्ट्रेच करता है।इसलिए मुझसे इसकी इतनी बुरी हालत देखी नहीं जाती है। और मैं किसी भी तरह से इसका दु:ख दूर नहीं कर पाता हूँ।

डॉक्टर ने कहा इस सांप को कोई बीमारी नहीं है। ये जो रात को तुम्हारे बिल्कुल बगल में लेट कर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करता है। वो दरअसल तुम्हें निगलने के लिए अपने शरीर को तुम्हारे बराबर लम्बा करने की कोशिश करता है। वो लगातार ये परख रहा है कि तुम्हारे पूरे शरीर को वो ठीक से निगल पायेगा या नहीं और निगल लिया तो पचा पायेगा या नहीं।

इस घटना से हमें ये शिक्षा मिलती है कि जो आपके साथ हर वक्त रहते हैं। जिनके साथ आप रोज खाते पीते उठते बैठते हैं। अब यह जरूरी नहीं होता है कि वे भी आपको उतना ही प्यार करें जितना आप करते हैं। हो सकता है वे आपको निगलने के लिए अपना आकार धीरे-धीरे बढ़ा रहे हो और आप निरे भावुक होकर उसकी दीन हीन दिशा को देखकर द्रवित हो रहे हो। इसलिए आज के इस युग में ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।

नोट- देश और दुनिया की खबरें सबसे पहले राजस्थान प्रदेश न्यूज़ पर , इसलिए हमारी खबरों को लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने