गुरुदेव श्री राज महाजन से जानें: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें
धनतेरस के दिन किसकी पूजा से प्राप्त होंगे धन, समृद्धि स्वास्थ्य धनतेरस का पवित्र पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह शुभ दिन, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर, भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी हर घर में सुख, समृद्धि, और धन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानते हैं। साथ ही, भगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है। इस मौके पर, श्री राज महाजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर क्या खरीदें: पान के पत्ते: श्री राज महाजन बताते हैं कि धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदना शुभ होता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी को प्रिय हैं। इन पत्तों को घर लाकर दिवाली के दिन लक्ष्मीजी को अर्पित करें, और अगले दिन बहते जल में प्रवाहित कर दें। धनिया: धनतेरस के दिन साब...