Coronavirus: जानिए आर्थिक पैकेज के महत्वपूर्ण बिंदु
ई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन की स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले गरीब, किसान, गरीब महिला, सीनियर सिटीजन सबको राहत देने के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण से जंग में लगे सभी डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ,आशा कर्मियों को 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों की अन्न और धन दोनों से मदद की जाएगी। बीपीएल के तहत आने वाले हर व्यक्ति को 5 किलो अतिरिक्त चावल या गेहूं फ्री अगले तीन माह तक और हर परिवार को 1 किलो अतिरिक्त दाल अगले तीन माह तक मिलेगा.पांच किलो गेहूं या चावल का फायदा 80 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा। मनरेगा के तहत मजदूरी 82 से बढ़ाकर 202 रुपये की गई. इससे 5 करोड़ परिवारों को फायदा होग और प्रति वर्कर 2000 की अतिरिक्त आय होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त मिल जाएगी. 8.69 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 3 करोड़ सीनियर सिटीजन, विधवाओं, दिव्यांगों को 1...