संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पनीर के इतने सारे गुण व फायदे जानकर, आप हैरान रह जाएंगे

चित्र
जयपुर:  आज हम आपको पनीर के गुणों के बारे में बताएंगे।   पनीर सिर्फ खाने के लिए नहीं बनता हैं। इसके और भी कई गुण व फायदे हैं। यह कैल्शियम फॉस्फोरस विटामिन मिनरल्स के साथ हाई-प्रोटीन देता है। नींद न आना जैसी परेशानियों से भी काफी हद तक निजात मिल जाती है। इसलिए आज हम आपको पनीर के गुण व फायदे बताने जाा रहे हैं। पनीर के गुण व फायदे जानिए पनीर के गुण व फायदे- पनीर हाई-प्रोटीन से युक्त होता है। जो शरीर में कैल्शियम फॉस्फोरस बढ़ाकर दांतों और हड्डियों को मजबूती देता है। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। पनीर में लैक्टोज की बहुत कम मात्रा होती है। जिससे दांतों की सेहत बनी रहती है और अतिरिक्त चीनी से नुकसान नहीं होता है। पनीर में हाई प्रोटीन होने के कारण शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही ये इन्सुलिन रेजिस्टेंस सिंड्रोम से भी बचाता है। शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती देने में भी पनीर मददगार है। क्योंकि इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स होता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है या फिर बार-बार टूटती है। तो सोने से पहले खाने में पनीर लें। इससे नींद अच्छी आएगी। पनीर में ...

सितंबर माह में भारत दौरे के लिए, ऑस्ट्रेलिया का ऐलान टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

चित्र
जयपुर : भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे और टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में मिशेल स्टॉर्क को जगह नहीं मिली है। वह अपने पैर की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए और इस कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस वनडे सीरीज के लिए जेम्स फॉकनर और नाथन कोल्टर-नाइल को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया   टीम ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 17 सितम्बर से होगी और इसका समापन एक अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत सात अक्टूबर से होगी और अंतिम मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जेसन बेहेरेन्डोर्फ और केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है। वहीं इस टीम में जोश हाजलेवुड को जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार से है- वनडे सीरीज:  स्टीव स्मिथ (कप्तान) डेविड वार्नर विकेटकीपर एश्टन एगर हिल्टन कार्टराइट नाथन कोल्टर-नाइल पैट्रिक कमिंस जेम्स फॉकनर एरॉन फिंच, जोश हाजलेवुड ट्रैविस हेड ग्लेन मैक्सवेल मार्क्‍स स्टो...

भगवान विष्णु को कारागृह में जन्म क्यो लेना पड़ा, जानिए जन्मअष्टमी पर कृष्ण कहानी

चित्र
जयपुर:  भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है। जब धरती पर पाप अत्याचार और अधर्म फैल गया। तब द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था। उसके आततायी पुत्र कंस ने उसे गद्दी से उतार दिया और स्वयं मथुरा का राजा बन बैठा। कंस की एक बहन देवकी थी। जिसका विवाह एक वसुदेव नामक यदुवंशी सरदार से हुआ था। एक समय कंस अपनी बहन देवकी को उसके ससुराल पहुंचाने जा रहा था। तब रास्ते में एक ऋषि ने आकाशवाणी की थी। हे कंस तेरी बहन देवकी को तू बड़े प्रेम से सुसराल पहुंचाने ले जा रहा है। उसी के गर्भ से आठवां वो महाकाल जन्म लेगा। जिस बालक के हाथों तेरा विनाश निश्चित है। ऋषि ने आगे कहा था कि मेंने हजारों वर्षों जंगल में तपस्या की है। जिसके फलस्वरूप मेरी भविष्यवाणी कभी छुठी नहीं हो सकतीं हैं। यह सुनकर कंस वसुदेव को मारने के लिए उठा। तब देवकी ने उससे विनम्र पुर्वक कहा हे भैया मेरे गर्भ से जो संतान जन्म लेगी। मैं उसे तुम्हारे हवाले कर ...

फिल्म रेड में अजय देवगन का कमबैक, आयकर विभाग ऑफिसर का दमदार रोल निभाएंगे

चित्र
जयपुर: अजय देवगन एक बार फिर बायोपिक में शानदार वापसी करते नजर आएंगे। अजय चौथी बायोपिक रेड में आयकर विभाग ऑफिसर का रोल निभाएंगे और इस अवतार में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।  इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कुमार मंगत ने किया है। रेड अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की जब भी कोई नई फिल्म आती हैं तो अजय के फैस में बेसब्री इंतजार रहता हैं। यही कारण हैं की अजय देवगन कोई भी फिल्म रिलीज होती हैं तो वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2017 में शुरू हो जाएगी। 1 सितंबर को अजय देवगन की बादशाहो भी रिलीज होने जा रही है। वही तानाजी शिवजी के अवतार में अजय नजर आएंगे। फिल्म 2019 में रिलीज होगी। इसके निर्देशक ओम राउत है। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसलिए अजय देवगन में वो कला जिसके कारण वे अपने फैन्स के दिलों में उतर जाते हैं। अजय की नई फिल्म देखन के लिए फैन्स भेद उत्सुक रहते हैं। नोट- राजस्थान प्रदेश न्यूज़ की यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी है। तो इसे लाइक...

आजादी के 71 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण

चित्र
जयपुर:  आज हमारा भारत देश आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना रहा है। इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद भ्रष्टाचार नोटबंदी जीएसटी और तीन तलाक जैसे मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में ही गोरखुपर मेडिकल कॉलेज में हुए 36 बच्चों की मौत पर दुख भी जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगभग 55 मिनट तक भाषण दिया है। जिसमें उन्होंने 2022 तक नये भारत बनाने के संकल्प पर जोर दिया है। लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी का भाषण- नए भारत पर बोले पीएम मोदी सही समय पर अगर कोई कार्य नहीं पूरा गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलता है। सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए। हम 2022 तक नया भारत बनाएंगे। यह काम हम स्वयं करेंगे। हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बिजली पानी और घर होना चाहिए। उस भारत में देश चिंता से मुक्त हो कर चैन से सो पायेगा। हम ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे। जहां युवाओं और महिलाओं को को सपने पूरा करने के लिए पूरा...

भारत सरकार ने कहा गाय-भैंसों के स्वास्थ्य की पहचान करने के लिए, 85 लाख आधार कार्ड किए जारी

चित्र
जयपुर:  पालतू पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने लगभग 85 लाख दूध पशुओं का, एक 12 अंकों का विशेष पहचान संख्या जारी की गयी हैं। इनमें गाय और भैंस को शामिल किया गया हैं। यह कदम भारत सरकार ने पालतू जानवरों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब करवाने के लिए उठाया है। प्रत्येक मवेशी की उत्पादकता और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में आंकड़ों को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादकता सूचना नेटवर्क पर अपलोड किया जा रहा है। गाय और भैंस एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि 30 करोड़ मवेशियों और भैंसों में से करीब 8.8 करोड़ दूध उत्पादन करने वाले पशुओं की पहचान की जा रही है। इसके लिए 12 अंकों की अलग अलग पहचान संख्या के साथ उन्हें प्लास्टिक टैग लगाया जा रहा है। इसमें कहा गया है। अब तक ऐसे 85 लाख पशुओं की पहचान की गई है। पशुओं के जीवन को सुधारने के लिए भारत सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह तों एक देश में शुरूआत है। लेकिन धीरे-धीरे इसका फायदा पुरे देश में मिलेगा। नोट- राजस्थान प्रदेश न्यूज़ की यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी है। तो इसे लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। ह...

भारत ने श्रीलंका को टेस्ट मैच में 3-0 हराया, विदेशी धरती पर पहली बार क्लीनस्वीप

चित्र
जयपुर : दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा जारी रहा है। आर अश्विन ने लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई टीम को मुश्किल में फंसा दिया। उन्होंने दूसरी पारी में श्रीलंका के 4 बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन भेजा। अश्विन के अलावा मोहम्मद शमी ने भी दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा पहली पारी में 5 विकेट चटकाने वाले चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने, जबकि उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए। टीम इंडिया  भारतीय गेंदबाज़ों ने तीसरे दिन के पहले सेशन में ही श्रीलंका को कमजोर कर दिया था। पहले सत्र की समाप्ति तक फॉलोऑन खेल रही उतरी श्रीलंका की टीम चार विकेट के नुकसान पर केवल 82 रन ही बना पाई। आज लंच तक भारत की ओर से पहली पारी में बनाए गए 487 रनों के जवाब में श्रीलंका 270 रन पीछे थी। लेकिन लंच के बाद उनकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टेस्ट सीरीज़ में धमाकेदार जीत के बाद अब टीम इंडिया 20 तारीख से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ पर निगाहें जमाए हुए है। जबकि श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज़ में इस हार को भुलाकर एक नई शुरूआत करना चाहेगी। अब आगे देखना होगा कि ट...

जानिए भारतीय आजादी के 70 साल पुराना किक्रेट इतिहास

चित्र
जयपुर: आज भारत को आजाद हुए 70 साल बीत चुके हैं। इस आजादी के इतिहास में भारत ने क्रिकेट के खेल में कई इतिहास रचे हैं। जिसका अध्ययन करना काफी मुश्किल लगता है। भारत ने विश्व खेल जगत में ऐसा लोहा मनवाया है। जिसे पुरी दुनिया ने देखा है।भारत ने क्रिकेट में नई इबारत लिखी। इसमें सबसे अहम बात य‍ह थी कि क्रिकेट में भारत ने उन्ह अंग्रेजों को इंग्लैंड की धरती पर पहली बार मात दी थी। आज हम आपको आजादी से लेकर 70 साल के क्रिकेट इतिहास के बारे में बताएंगे। First World Win India 1983 विदेशी धरती पर भारतीय टीम ने पहली टेस्ट सीरीज जीती- किक्रेट के इतिहास में भारतीय टीम ने सन 1971 में विदेशी धरती पर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने उन्ह अंग्रेजों को 1-0 से हराया था। इस टीम में भगवत चंद्रशेखर दिलीप सरदेसाई वेंकटराघवन गुंडप्पा विश्वनाथ बिशन सिंह बेदी फारुख इंजीनियर और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ी शामिल थे। यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई शुरुआत थी। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने क्रिकेट का पहला विश्व कप सन् 1983 में जीता- भार...