पनीर के इतने सारे गुण व फायदे जानकर, आप हैरान रह जाएंगे

जयपुर: आज हम आपको पनीर के गुणों के बारे में बताएंगे। पनीर सिर्फ खाने के लिए नहीं बनता हैं। इसके और भी कई गुण व फायदे हैं। यह कैल्शियम फॉस्फोरस विटामिन मिनरल्स के साथ हाई-प्रोटीन देता है। नींद न आना जैसी परेशानियों से भी काफी हद तक निजात मिल जाती है। इसलिए आज हम आपको पनीर के गुण व फायदे बताने जाा रहे हैं।
Panir, पनीर के गुण व फायदे,

पनीर के गुण व फायदे


जानिए पनीर के गुण व फायदे-

  1. पनीर हाई-प्रोटीन से युक्त होता है। जो शरीर में कैल्शियम फॉस्फोरस बढ़ाकर दांतों और हड्डियों को मजबूती देता है। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
  2. पनीर में लैक्टोज की बहुत कम मात्रा होती है। जिससे दांतों की सेहत बनी रहती है और अतिरिक्त चीनी से नुकसान नहीं होता है।
  3. पनीर में हाई प्रोटीन होने के कारण शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही ये इन्सुलिन रेजिस्टेंस सिंड्रोम से भी बचाता है।
  4. शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती देने में भी पनीर मददगार है। क्योंकि इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स होता है।
  5. अगर आपको रात में नींद नहीं आती है या फिर बार-बार टूटती है। तो सोने से पहले खाने में पनीर लें। इससे नींद अच्छी आएगी। पनीर में ट्राईप्टोफन एमिनो एसिड पाया जाता है।जो तनाव कम करने और नींद लाने में मददगार होता है।
  6. ऑर्थराइटिस में भी पनीर का सेवन लाभकारी है। पनीर में प्रोटीन कैल्शियम और उच्च मात्रा में विटामिन और मिनरल्स का सेवन है। और ये सभी चीजें पनीर में मौजूद होती है।
  7. डायबिटीज के मरीजों के लिए पनीर काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमैगी थ्री फैटी एसिड होमोसिस्टिन का स्तर कम करता है। प्रेगनेंसी की शुरुआत में होने वाली कॉमन समस्याएं भी डायट में पनीर शामिल करने से कम हो जाती हैं।
  8. इसमें बी-ग्रुप विटामिन्स होते हैं। जो शरीर में कैल्शियम के ठीक तरह से अवशोषण में हेल्प करते हैं।

नोट- यह रिसर्च के दावे पर है। राजस्थान प्रदेश न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। अतः आप किसी अमल या सुझाव पर इलाज शुरू करने से पहले नजदीकी किसी डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने