संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब बंगला नंबर-2 पर नहीं होगा न्याय, डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बदला अपना आवास

चित्र
जयपुर:  राजस्थान की राजनीति में बड़ी हलचल राज्यसभा सांसद  डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सरकारी आवास बंगला नंबर 2 से जगतपुरा में स्थित अपने निजी आवास पर शिफ्ट होने का निर्णय लिया है। इससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं, SMS Hospital के सामने रोड पर स्थित सरकारी आवास बंगला नंबर दो, डॉ किरोड़ी लाल मीणा को वसुंधरा राजेे की पहली सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री बनने पर मिला था। तब से डॉ मीणा इसी आवास मेंं रह रहे थे। लेकिन वर्तमान समय में डॉ मीणा विधानसभा का सदस्य नहीं होने के कारण, गहलोत सरकार बंगला नंबर 2 को खाली करने के लिए कह चुकी है। कांग्रेस बार-बार डॉ किरोड़ी मीणा पर सरकारी आवास खाली नहीं करने का आरोप लगाती आ रही हैं। गहलोत सरकार क्यों खाली करवाना चाहती है बंगला नम्बर-2:- एसएमएस अस्पताल के सामने सरकारी आवास बंगला नंबर दो राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बनकर रहता है। क्योंकि राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा प्रदेश की राजनीति और सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हैं। यहां से जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी करते हैं। यहां से किस...