जानिए सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के फायदे
प्राचीन काल से ही भारत के लोग गुड़ का सेवन एक औषधि के रूप में करते आ रहे हैं- जयपुर: आज हम आपको सर्दियों के मौसम में गुड खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। जी हां सर्दियोंं का मौसम आते ही लोगों को कई प्रकार की बीमारियोंं का सामना करना पड़ता है जैसे खांसी जुकाम आदि। लेकिन आप सर्दी केेे मौसम में खाने के साथ रोजाना गुड़ खाना शुरू कर दे तो, इन बीमारियों से बचा जा सकता है। प्राचीन काल से ही भारत के लोग गुड़ का सेवन एक औषधि के रूप में करते आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के फायदे गुड शरीर में खून की कमी को दूर करता है। गुड में कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होने के कारण यह शरीर की हड्डियां मजबूत करने के साथ शरीर को सुडौल और ताकतवर बनाता है। खाने के साथ गुड़ खाने से खाना जल्दी हजम हो जाता है। गुड़ हमारे शरीर में एक एंटीबायोटिक दवा की तरह काम करता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने से, इन बीमारियों से पाए निजात:- प्राचीन काल से ही भारत देश में राज वेद लोगों को इन बीमारियों से निपटने के लिए गुड खाने की सलाह देते थे। जैसे-सर्दी ज़ुकाम, शरी...