जानिये भारतीय लोग पहली पसंद के साथ, सबसे ज्यादा सफेद कार क्यों खरीदते हैं

जानिये भारतीय लोग पहली पसंद के साथ, सबसे ज्यादा सफेद कार (White Car) क्यों खरीदते हैं

जयपुर: आज एक बार फिर हम आपके लिए लेकर कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब, जी हां कभी-कभी बार हमारे मन में ऐसे सवाल उठते है। जिनका उत्तर ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है। और वे प्रश्न हमारे बार-बार उठते रहतेे हैं। मन ही मन में सवाल पूछते रहतेे हैं। आज का हमारा सवाल है।

भारत में लोगों की पहली पसंद और सबसे ज्यादा सफेद कार क्यों खरीदते है:-

जब हम सड़क या बाजार में घूमने जाते हैं। तब वहां अनेक प्रकार की कारें देखने को मिलती है। लेकिन इन कारों में सबसे ज्यादा सफेद रंग की कार देखने को मिलती है। जो भारतीय लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। (My First Choice Car) कुछ जानी-मानी भारतीय कार कंपनियों का दावा है कि साल 2018 में 43 प्रतिशत लोगों ने कार का रंग सफेद (White Car) पसंद किया है। यानी 43 प्रतिशत भारतीयों ने साल 2018 में सफेद कार खरीदी है।

White Car, सफेद कार, सफेद रंग की कार, My first choice car
White Car | सफेद कार

बीएएसएफ के डिजाइन विभाग की प्रमुख (एशिया प्रशांत) चिहारु मतसुहारा ने कहा है कि भारत में छोटी सफेद कार उपभोक्ताओं की पहली पसंद इसलिए रहती है। क्योंकि सफेद कार गर्मी के मौसम में जल्दी गर्म नहीं होती है। इस कार की दूसरी वजह, सफेद कार भारतीय लोगों के बीच एक अच्छी छवि मानी जाती है। भारतीय लोग समझते हैं कि सफेद रंग की कार का मार्केट हमेशा अच्छा रहता है। इसलिए भी भारतीय लोग सफेद रंग की कार खरीदना पसंद करते हैं। भारत में सफेद रंग की कार सबसे अधिक लोकप्रिय रहती है।
नोट- राजस्थान प्रदेश न्यूज़ की यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी है। तो इसे लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने