जानिए माँ ज्वाला देवी के मंदिर में पांच हजार साल से अखंड दीपक का राज
जयपुर: आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां हजारों वर्षों से लगातार आग की लपटें निकल रही है। दावा किया जाता है कि मां सती के 51 खंड पीठ में से यह मंदिर एक है, जिसमें 9 देवियों की मूर्तियां है। जिन मूर्तियां के नीचे दीपक की तरह पहाड़ में से आग की ज्वाला निकल रही है। इस आग की लपटें को लोग माता शक्ति का वरदान मानते हैं। अर्थात इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां हजारों वर्षों से देवी की मूर्ति के नीचे एक दीपक के साथ पंक्ति में नौ दीपक जलते हैं। मां ज्वाला देवी का मंदिर हिमालय पर्वत की कांगड़ा घाटी से दक्षिण में 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता है कि सतयुग में मां सती की यहां जीब गिर गई थी। जब से लेकर आज तक उसके मुंह से आग निकल रही है। इस मंदिर की खोज सर्वप्रथम आज से 5000 वर्ष पहले महाभारत में पांडवों ने की थी। लेकिन इस मंदिर में हैरान करने की बात यह है कि जो मंदिर में नौ देवी की मूर्तियों के नीचे से दीपक के रूप में जो आग की ज्वाला के रूप में दिपक जलते है। मंदिर में यह आग कहां से आती है और दीपक क्यों नहीं बुझते है। कामाख्या देवी का मंदि...