विश्व आदिवासी महोत्सव: मीणा हाईकोर्ट की धरती से जल क्रांति का आगाज-ERCP
दौसा: आज 9 अगस्त 2022 को दुनिया के हर कोने में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन हो रहा है। इस दिन पूरी दुनिया आदिवासी समूह के लोग की रिति, कला और संस्कृति का अद्भुत नजारा देखते हैं। परंतु इस बार विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्वी राजस्थान के लिए कुछ खास होने जा रहा है। मीणा हाईकोर्ट की धरती से होगा, जल क्रांति का आगाज ERCP- पूर्वी राजस्थान आदिवासियों का बाहुल्य श्रेत्र है। जहां दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट एक प्रसिद्ध स्थान है। यहां हर वर्ष विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन होता रहा है। इस महा उत्सव में दुरदराज से लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। लेकिन इस बार मीणा हाईकोर्ट की धरती से पूर्वी राजस्थान के लिए कुछ नया होगा। प्रदेश का पूर्वी भाग पानी की समस्या से त्रस्त है। परन्तु इस क्षेत्र में पानी को लेकर कई वादे, घोषणाएं और सरकारें आई, परंतु पूर्वी राजस्थान को पानी नहीं मिला। 9 अगस्त 2022 को मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होगा, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए डॉ किरोडी लाल मीणा के नेतृत्व में जल क्रांति की शुरुआत होगी। क्या है जल क्रांति- पुर्वी राजस्थान का एक ...