संदेश

Coronavirus लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Coronavirus: जानिए आर्थिक पैकेज के महत्वपूर्ण बिंदु

चित्र
ई दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन की स्थि​ति से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले गरीब, किसान, गरीब महिला, सीनियर सिटीजन सबको राहत देने के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण से जंग में लगे सभी डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ,आशा कर्मियों को 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस का ऐलान किया है।  वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों की अन्न और धन दोनों से मदद की जाएगी। बीपीएल के तहत आने वाले हर व्यक्ति को 5 किलो अतिरिक्त चावल या गेहूं फ्री अगले तीन माह तक और हर परिवार को 1 किलो अतिरिक्त दाल अगले तीन माह तक मिलेगा.पांच किलो गेहूं या चावल का फायदा 80 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा। मनरेगा के तहत मजदूरी 82 से बढ़ाकर 202 रुपये की गई. इससे 5 करोड़ परिवारों को फायदा होग और प्रति वर्कर 2000 की अ​तिरिक्त आय होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त मिल जाएगी. 8.69 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 3 करोड़ सीनियर सिटीजन, विधवाओं, दिव्यांगों को 1...

Coronavirus: गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने इतने करोड़ रुपए का दिया पैकेज, जानिए किसको क्या मिला

चित्र
नई दिल्ली:  कोरोनावायरस: सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रूपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राहत पैकेज की घोषणा की है। नई दिल्‍ली में गुरुवार को संवाददाता को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री सीतारामन ने बताया कि कोरोना के मुकाबले में लगे विभिन्‍न वर्ग के लोगों के लिए तीन महीने के लिए 50 लाख रूपये का बीमा भी कराया जाएगा। इनमें चिकित्‍सक, पैरा मेडीकर्मी, स्‍वास्‍थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। वित्‍तमंत्री ने बताया कि 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक पांच किलो चावल या गेंहू मुफ्त उपलब्‍ध कराया जाएगा। यह इस समय दिए जा रहे 5 किलो राशन के अलावा होगा। इसके अतिरिक्‍त, प्रत्‍येक परिवार को एक किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी। वित्‍त मंत्री ने ये भी बताया कि मौजूदा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत आठ करोड़ 70 लाख किसानों और अन्‍य लोगों को अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक उनके खाते में 2 हजार रूपये जमा कर दिए जाएंगे। इससे बड़ी संख्‍या में गरीबी पेंशन पाने वाले लोग लाभान्वित होंगे जिनमें गरीब विधवाएं, दिव्‍यांगजन,...