संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या डॉ किरोडी लाल मीणा दिला पाएंगे, करणपुरा के मीठालाल को न्याय?

चित्र
अपने गुमशुदा पुत्र बुद्धि प्रकाश को न्याय दिलाने के लिए पिता मीठा लाल मीणा निवासी करणपुरा , मंत्री से लेकर सभी अधिकारियों से जाकर न्याय की गुहार लगाई तो बदले में मिलें धक्के! अब मीठालाल अपने पुत्र को न्याय दिलाने के लिए गरीबों के मसीहा डॉ किरोड़ी लाल मीणा की शरण में  क्या अब होगा न्याय? जी हां, अब लोगों को लगने लगा है कि गरीब मीठालाल को अब न्याय मिलेगा। क्योंकि गरीबों के मसीहा डॉ किरोड़ लाल मीणा  न्याय करके ही उठते हैं। राजस्थान में एकमात्र राजनेता जिसे गरीबों मसीहा या साथी कहा जाता है। क्या आपके अनुसार डॉ किरोड़ी लाल मीणा दिला पाएंगे, बुद्धि प्रकाश के पिता मीठा लाल मीणा को न्याय? हाँ  ना कुछ कह नही सकते Created with राजस्थान प्रदेश न्यूज़

Reet Answer Key को हाईकोर्ट में चुनौती, पुनः परिणाम संशोधन की मांग

चित्र
  जयपुर:  थर्ड ग्रेड शिक्षक पात्रता, रीट परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 26 सितंबर को किया था। बोर्ड ने आनन-फानन में सिर्फ 36 दिन में 2नवम्बर को परिणाम जारी कर दिया है। इस रिट परीक्षा का आयोजन विवादों में रहा और इसका परिणाम भी विवादों में उलझता नजर आ रहा है। ऐसे में जहां सरकार इस भर्ती को कराने में जल्दी बाजी कर रही थी। लेकिन इस भर्ती में देरी हो सकती है।  विवादित प्रश्नों को लेकर रीट परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती:- रीट परीक्षा में कुछ ऐसे विवादित प्रश्न आए थे। जिस पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है। बोर्ड की पुस्तक और राजस्थान संस्था के की पुस्तक में उत्तर सही लेकिन बोर्ड ने माना गलत, जैसे ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने रीट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की और अभ्यर्थियों ने अपने पेपर से मिलान किया। तो कुछ प्रश्नों को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। बोर्ड के द्वारा आपत्ति मांगने पर अभ्यर्थियों ने प्रत्येक प्रश्न पर ₹300 की राशि का भुगतान करके आपत्ति दर्ज कराई। जिसके कुछ दिनों बाद बोर्ड ने परिणाम और अधिकृत उत्तर कुंजी जारी कर दी। लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं ...

शिक्षा मंत्री का बयान 1लाख B.Ed धारी Reet 2021 से बाहर, बेरोजगारी युवाओं का UP कुच

चित्र
जयपुर : राजस्थान प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा Reet 2021 का आयोजन 26 सितंबर को हुआ था। इस परीक्षा में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिस का परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने 2 नवंबर को जारी कर दिया है।  लेकिन यह परीक्षा विवादों के घेरे में संपन्न हुई है। एक तरफ तो B.ed और Bstc विवाद न्यायालय के अधीन चल रहा है। हालांकि लेवल वन में बीएड धारियों का परिणाम बोर्ड की तरफ से रोका गया है। वहीं दूसरी तरफ पेपर लीक को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थी धरने प्रदर्शन पर है और वे सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही बेरोजगार युवाओं ने लंबे अरसे के बाद रीट परीक्षा का आयोजन होने के कारण 31 हजार से 50000 पदों को बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने किसी भी तरह की मांगों को पूरा नहीं किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का बयान:- हाल ही में सोशल मीडिया पर गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षा मंत्री के पास कुछ अभ्यर्थी रीट विज्ञप्ति को रुकवाने के लिए रिक्वेस्ट लेकर पहुंचते हैं। लेकिन गोविंद सिंह डोटासरा बेरोजगार अभ्यर्थियों को लताड़ लग...