दौसा लोकसभा सीट पर इस दिग्गज नेता को उतार सकती है बीजेपी

दौसा: नई साल 2019 आते ही राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सभी राजनीतिक दल अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी राजस्थान में दौसा लोकसभा सीट पर किसे अपना उम्मीदवार बना सकती है। क्योंकि दौसा पूर्वी राजस्थान में हमेशा से ही एक हॉट सीट मानी जाती हैं।
dr. kirodi lal meena

लेकिन हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसमें बीजेपी को करारी हार मिली है। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा और प्रधानमंत्री नरेंद्रर मोदी की मीणा हाई कोर्ट, नांगल दौसा में विशाल जनसभा की थी। इसके बावजूद भी पूर्वी राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का एक तरह से सूपड़ा साफ हो गया हैं। ऐसे में आप लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किस पर दाव खेलेगी। इसकी हमें सूत्रों से जानकारी मिली है।

दौसा लोकसभा सीट से डॉ किरोड़ी लाल मीणा को उतारने की खबर:-

भारतीय जनता पार्टी पांच राज्य गंवाने के बाद लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए पुर जोर कोशिश कर रही है। लेकिन सूत्रों से खबर मिली है कि पूर्वी राजस्थान में दौसा लोकसभा सीट से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को उतारने की चर्चा चल रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जानते हैं। दौसा लोकसभा सीट को बीजेपी से सिर्फ डॉ किरोड़ी लाल मीणा ही निकाल सकते हैं।

अन्यथा भाजपा के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। क्योंकि पूर्वी राजस्थान का दौसा जिला ऐसी एसटी का बाउल इलाका माना जाता है। ऐसे में इन एसीएसटी वोटरों को सिर्फ डॉ किरोड़ी लाल मीणा ही साद सकते हैं। पूर्वी राजस्थान में डॉ किरोड़ी लाल मीणा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा पर विश्वास जता सकती है।

नोट- राजस्थान प्रदेश न्यूज़ की यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी है। तो इसे लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने