आजादी के 71 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण

जयपुर: आज हमारा भारत देश आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना रहा है। इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद भ्रष्टाचार नोटबंदी जीएसटी और तीन तलाक जैसे मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में ही गोरखुपर मेडिकल कॉलेज में हुए 36 बच्चों की मौत पर दुख भी जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगभग 55 मिनट तक भाषण दिया है। जिसमें उन्होंने 2022 तक नये भारत बनाने के संकल्प पर जोर दिया है।
modi, 15 Augast 2018, freedom day
लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी

लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी का भाषण-

नए भारत पर बोले पीएम मोदी सही समय पर अगर कोई कार्य नहीं पूरा गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलता है। सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए। हम 2022 तक नया भारत बनाएंगे। यह काम हम स्वयं करेंगे। हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बिजली पानी और घर होना चाहिए। उस भारत में देश चिंता से मुक्त हो कर चैन से सो पायेगा। हम ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे। जहां युवाओं और महिलाओं को को सपने पूरा करने के लिए पूरा अवसर उपलब्ध होगा। मोदी ने कहा कि हम भारत के लिए वह काम कर रहे हैं। जिससे देश आतंकवाद जातिवाद से मुक्त होगा। हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएंग जो स्वच्छ होगा स्वस्थ होगा और स्वराज के सपने को पूरा करेगा।

मोदी ने कहा सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, देश को लूटने वालों को अब जवाब देना पड़ेगा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नोटबंदी के बाद पता चला कि तीन लाख ऐसी कंपनिया हैं। जो काल धंधा और हवाला का कारोबार कर रही हैं। हमने पौने दो लाख कंपनियों पर ताले लगा दिए। देश लूटने वालों को जवाब देना पड़ेगा। कुछ कंपनियां तो एक ही एड्रेस पर 400 कंपनिया चल रही थी। सारी मिली भगत चल से रही थी कोई देखने वाला नहीं था। आगे मोदी ने कहा नोटबंदी के बाद तीन लाख करोड़ रूपए आए हैं। बैंको में जमा किए धन राशि पौने दो लाख करोड़ से ज्यादा शक के घेरे में है। 18 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान कर ली गई है। जिनकी आय उनकी हिसाब किताब से ज्यादा है। एक लाख तो ऐसे लोगों हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी इनकम टैक्स का नाम नहीं सुना था।

नोट- राजस्थान प्रदेश न्यूज़ की यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी है। तो इसे लाइक और अधिक से अधिक शेयर करें। हमें अपना सुझाव देने के लिए कमेंट करें। इस प्रकार की खबरों के ताज़ा अपडेट पाने के लिए राजस्थान प्रदेश न्यूज़ को फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने